चैनपुर: चैनपुर में भारी बारिश से गरीब का आशियाना ध्वस्त, मुआवजे की मांग
Chainpur, Gumla | Aug 24, 2026 चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेमनगर प्रोजेक्ट स्कूल के समीप सोमवार अहले सुबह करीब तीन बजे लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण जेम्स एक्का, पिता स्वर्गीय ज्वाकिम एक्का का मिट्टी का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान गिरने से घर