बिल्सी: बिल्सी में रक्षाबंधन से पहले चार बहनों के इकलौते भाई की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत
Bilsi, Budaun | Aug 12, 2026 बिल्सी। रक्षा बंधन पर्व से पहले एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला संख्या छह, गौशाला रोड पर बुधवार को करंट की चपेट में आने से शिवम कश्यप पुत्र जगपाल कश्यप की मौत हो गई। शिवम चार बहनों के बीच अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।