Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

संगरिया: ऊधम सिंह चौक के पास एक वैन से अज्ञात चोरों ने चुराए ₹1 लाख

Sangaria, Hanumangarh | Jul 19, 2026

MORE NEWS

जयपुर 🚂🚃🚋🚎🚊🚉 बठिंडा

जयपुर 🚂🚃🚋🚎🚊🚉 बठिंडा

Sangaria, Hanumangarh | Jul 19, 2026

#संगरिया | भाजपा नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
#संगरिया_की_आवाज़
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल संगरिया की मासिक संगठनात्मक बैठक बुधवार को ऋषि आश्रम धर्मशाला में नगर मंडल अध्यक्ष विजय राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष Pramod Delu  एवं जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी Om Soni  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। राष्ट्रगीत और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई। नगर मंडल की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष #विजय_राठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, लाभार्थी संपर्क, सदस्यता विस्तार, नियमित बूथ बैठकें, घर-घर जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि "जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।"
बैठक को जिला महामंत्री चरणदास तथा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ओम सोनी ने भी संबोधित किया और संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष Pradeep Beniwal , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नत्थूराम सोनी, जिला मंत्री तैजेन्द्र बराड़, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक, नगर मंडल के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा मंडल कार्यसमिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन लवली गर्ग ने किया।
📍 संगठन को मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रभावी जनसंपर्क के मंत्र के साथ भाजपा नगर मंडल संगरिया की यह मासिक बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।
Vijay Singh Beniwal 
संगरिया की आवाज़ 
BJP Rajasthan Government of Rajasthan Dr Rampratap Bhajanlal Sharma

#संगरिया | भाजपा नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न #संगरिया_की_आवाज़ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल संगरिया की मासिक संगठनात्मक बैठक बुधवार को ऋषि आश्रम धर्मशाला में नगर मंडल अध्यक्ष विजय राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष Pramod Delu एवं जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी Om Soni रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। राष्ट्रगीत और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई। नगर मंडल की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष #विजय_राठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, लाभार्थी संपर्क, सदस्यता विस्तार, नियमित बूथ बैठकें, घर-घर जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि "जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।" बैठक को जिला महामंत्री चरणदास तथा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ओम सोनी ने भी संबोधित किया और संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष Pradeep Beniwal , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नत्थूराम सोनी, जिला मंत्री तैजेन्द्र बराड़, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक, नगर मंडल के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा मंडल कार्यसमिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन लवली गर्ग ने किया। 📍 संगठन को मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रभावी जनसंपर्क के मंत्र के साथ भाजपा नगर मंडल संगरिया की यह मासिक बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। Vijay Singh Beniwal संगरिया की आवाज़ BJP Rajasthan Government of Rajasthan Dr Rampratap Bhajanlal Sharma

Sangaria, Hanumangarh | Jul 18, 2026

केरियर प्लस कोचिंग संस्थान संगरिया 
Rs bhakar classes

केरियर प्लस कोचिंग संस्थान संगरिया Rs bhakar classes

Sangaria, Hanumangarh | Jul 17, 2026

#संगरिया में सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई गति 🌿
#कचरा_निस्तारण के लिए फिर तेज हुए प्रयास
संगरिया की आवाज़। 
संगरिया शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगरपालिका प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बारिश के मौसम से पहले शहर के प्रमुख नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।
इसी क्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमान Jai Kaushik ने कचरा निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरे के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए बड़ी मशीन को पुनः मंगवाया गया है। इससे शहर के विभिन्न कचरा संग्रहण स्थलों पर जमा कचरे का तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद खन्ना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ संगरिया की ओर यह एक सकारात्मक पहल है। 🌱
Vijay Singh Beniwal 
संगरिया की आवाज़ 

 #संगरिया #स्वच्छ_संगरिया #कचरा_निस्तारण #नगरपालिका #जनहित

#संगरिया में सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई गति 🌿 #कचरा_निस्तारण के लिए फिर तेज हुए प्रयास संगरिया की आवाज़। संगरिया शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगरपालिका प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बारिश के मौसम से पहले शहर के प्रमुख नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमान Jai Kaushik ने कचरा निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरे के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए बड़ी मशीन को पुनः मंगवाया गया है। इससे शहर के विभिन्न कचरा संग्रहण स्थलों पर जमा कचरे का तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद खन्ना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ संगरिया की ओर यह एक सकारात्मक पहल है। 🌱 Vijay Singh Beniwal संगरिया की आवाज़ #संगरिया #स्वच्छ_संगरिया #कचरा_निस्तारण #नगरपालिका #जनहित

Sangaria, Hanumangarh | Jul 17, 2026

#हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन अभियान तेज, जिला स्तरीय बैठक में नई नियुक्तियां और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
संगरिया की आवाज़ 
हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन सृजन अभियान एवं 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण नेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
संगठन सृजन अभियान के तहत कई नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों की घोषणा की गई। कैलाश स्वामी (भादरा) को जिला महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि गौरव देवड़ा, राजप्रकाश रोहिल्ला और सुरेंद्र कुमार को जिला सचिव बनाया गया। वहीं राम सिंह साहू, इन्द्रपाल तरड़, आमिर खान और शाहरुख कुरैशी को जिला महासचिव पद पर पदोन्नत किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित स्वामी का भी स्वागत किया गया। साथ ही गुरमीत चंड्डा एवं विजय टॉक के जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया गया। नोहर के शाहजहाँ कुरैशी के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी ने हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में संगठन लगातार सक्रिय और प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने 23 जुलाई के राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ से अधिकाधिक संख्या में "श्वेत सैनिकों" की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों ने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगरिया, नोहर देहात, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ शहर एवं भादरा देहात के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉकों से कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की सहमति दी है।
पारीक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व और श्रीनिवास बीवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ जिला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात्रि को हनुमानगढ़ से बसों द्वारा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश एवं अनुशासन के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।
बैठक में जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
संगरिया की आवाज़। 
Indian National Congress - Rajasthan 
Indian National Congress 
Abhimanyu Poonia Sanjeev Kumar Soni Ashok Choudhary Sangaria Anmol Jain Jain K K Jain

#हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन अभियान तेज, जिला स्तरीय बैठक में नई नियुक्तियां और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन संगरिया की आवाज़ हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन सृजन अभियान एवं 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण नेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन सृजन अभियान के तहत कई नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों की घोषणा की गई। कैलाश स्वामी (भादरा) को जिला महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि गौरव देवड़ा, राजप्रकाश रोहिल्ला और सुरेंद्र कुमार को जिला सचिव बनाया गया। वहीं राम सिंह साहू, इन्द्रपाल तरड़, आमिर खान और शाहरुख कुरैशी को जिला महासचिव पद पर पदोन्नत किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित स्वामी का भी स्वागत किया गया। साथ ही गुरमीत चंड्डा एवं विजय टॉक के जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया गया। नोहर के शाहजहाँ कुरैशी के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी ने हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में संगठन लगातार सक्रिय और प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने 23 जुलाई के राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ से अधिकाधिक संख्या में "श्वेत सैनिकों" की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों ने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगरिया, नोहर देहात, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ शहर एवं भादरा देहात के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉकों से कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की सहमति दी है। पारीक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व और श्रीनिवास बीवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ जिला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात्रि को हनुमानगढ़ से बसों द्वारा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश एवं अनुशासन के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। बैठक में जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संगरिया की आवाज़। Indian National Congress - Rajasthan Indian National Congress Abhimanyu Poonia Sanjeev Kumar Soni Ashok Choudhary Sangaria Anmol Jain Jain K K Jain

Sangaria, Hanumangarh | Jul 16, 2026