संडीला: बेनीगंज क्षेत्र के बरगदिया पुल के पास गोमती नदी किनारे लावारिस शव मिलने से सनसनी, शव कई दिन पुराना था
Sandila, Hardoi | Apr 18, 2026 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर सीमा से सटे बरगदिया पुल के पास गोमती नदी किनारे एक लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने दुर्गंध आने पर जब पास जाकर देखा तो शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को सूचना मिलते ही उप निरीक्षक उमाकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।