दंतेवाड़ा: जिला पंचायत के सभा कक्ष में विधायक ने जिले के 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रदान किया मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान
आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर ही पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।