Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
hemant.suman
Follow... कोटा के बालेता गांव में बस्तियों में पहुंचे मगरमच्छ, एक ही रात में गांव में पकड़े गए तीन मगरमच्छ, तीनो को रेस्क्यू कर छोड़ा चम्बल नदी में, बारिश के मौसम के चलते आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे है मगरमच्छ
Sangod, Kota
| Jul 30, 2026
MORE NEWS
Follow... कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने आठ जुआरियों को जुआँ खेलते किया गिरफ्तार कोटा शहर भीमगंजमंडी पुलिस ने थाना इलाके में गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों से जुआँ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 13800 रुपये बरामद किए है। भीमगंजमंडी थाना अधिकारी रामबिलास मीणा ने रविवार रात्रि ko प्रेसनोट जारी कर बताया कि पुलिस जाप्ते ने थाना इलाके के अजय आहूजा पार्क खेड़ली फाटक आर्य समाज रोड़ पर गश्त के दौरान सर्वजिनिक स्थान पर जुआँ खेलते मंयक अरोड़ा उर्फ गोलू जगदीश वर्मा खलील अहमद सय्यद सेफ हुसैन जैदी जाकिर हुसैन अरुण खंडेलवाल विपुल रावत भारत सिंह को गिरफ्तार कर इनसे 13800 रुपये बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
Sangod, Kota | Aug 2, 2026
Follow.. सांगोद से सटे सोरसन मां ब्राह्मणी मंदिर के तालाब में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ और सांगोद नगरपालिका की रेस्क्यू टीम ने निकाला दुबे युवक का शव सोरसन में रविवार को नहाने गए 20 वर्षीय युवक की तालाब में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा (अंता) निवासी रोहित मेघवाल (20) पुत्र बुद्धि प्रकाश मेघवाल रविवार दोपहर अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ सोरसन घूमने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे सभी तालाब में नहाने लगे। रोहित भी दोस्तों के साथ पानी में उतर गया और अचानक गहरे हिस्से की ओर चला गया। पानी का अंदाजा न होने के कारण वह गहरे पानी में समा गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंता थाना पुलिस और सोरसन चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और सांगोद नगरपालिका की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। अंता थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ सोरसन एनीकट पर नहाने आया था, जहां गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हुआ। सोरसन चौकी इंचार्ज रवींद्र यादव के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और लगभग 3 घंटे के अथक प्रयास के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sangod, Kota | Aug 2, 2026
विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, व्यवस्थाओं में सुधार करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कोटा/ सांगोद, 1 अगस्त। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए बजट और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों को परिणामोन्मुखी (रिजल्ट ओरिएंटेड) दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। बैठक के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों, विशेषकर आपदा प्रबंधन, चिकित्सा कर्मियों और शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मियों की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से वार्ता की और जल्द से जल्द जनहित में इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों भवनों का समय रहते सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। *जर्जर भवनों का निस्तारण और आंगनबाड़ियों का मेंटेनेंस* ऊर्जा मंत्री ने स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सर्वे के डेटा का मिलान करने को कहा। साथ ही, भवन-विहीन और जर्जर भवनों वाले स्कूलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी व स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने के निर्देश दिए। *वृक्षारोपण: 70% पौधे जीवित रखना अनिवार्य, कागजी खानापूर्ति पर रोक* विभिन्न स्थानों पर आयोजित 'पौधारोपण अभियान' की समीक्षा करते हुए मंत्री नागर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को पूर्व में तय लक्ष्य, लगाए गए कुल पौधों और वर्तमान में जीवित पौधों का सटीक डेटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाने से ज्यादा जोर उसे पेड़ बनाने पर होना चाहिए।" उन्होंने लक्ष्य दिया कि कम से कम 70% पौधे हर हाल में जीवित रहने चाहिए। इसके लिए बच्चों और ग्रामीणों में वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने और व्यापक प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। *अधिकारियों को सख्त हिदायत* बैठक में आगामी बारिश और मौसम से जुड़ी आपदा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नागर ने अधिकारियों को ताकीद की कि भविष्य में किसी भी समीक्षा बैठक में वे पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट योजना के साथ ही उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक सनाढ्य, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, एसडीओ दीपक महावर, डीईओ सेकेंडरी रामचरण मीणा, एडीपीसी नवल किशोर महावर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
Sangod, Kota | Aug 2, 2026
Follow.. सांगोद के ठीमली गांव मे पैथर के मूवमेंट की ग्रामीणों ने जताई आशंका, घर के बाड़े में बंधे बछड़े पर पैंथर के हमले की आशंका, मृत मिला बछड़ा, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियो को दी सूचना, जांच मे जुटे अधिकारी, पेंथर के पेरो के मिले निशान, वन विभाग के अधिकारियो ने की पेंथर की पुष्ठी, गांव मे दहसत का माहौल ग्रामीण पर्वत सिंह,सूरत सिंह, गजेंद्र सिंह,शंकर सिंह, ने दी जानकारी
Sangod, Kota | Aug 2, 2026
Follow.. कोटा-रुठियाई रेलखंड स्थित मोतीपुरा स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी, पॉइंट सेट किए बिना दिखाई हरी झंडी, कर्मचारी की सतर्कता से टला हादसा कोटा। कोटा-रुठियाई रेलखंड स्थित मोतीपुरा स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। मालगाड़ी को बिना पॉइंट सेट किए ही चलाने का प्रयास किया गया। लेकिन रेल कर्मचारी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बाद में पॉइंट सेट कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। सूचना पर कोटा मंडल अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला रात करीब 8 बजे का है। कोयला खाली कर एक मालगाड़ी पावर प्लांट से बाहर निकल रही थी। यहां पावर प्लांट कर्मचारियों द्वारा पॉइंट सेट किए बिना ही मालगाड़ी को स्टेशन में लाइन पर भेजने का प्रयास किया जा रहा था। तभी अचानक एक पॉइंट्स मैन की नजर इस खुले हुए पॉइंट पर पड़ी। पॉइंट्स मैन ने लोको पायलट और गार्ड को तुरंत सूचना देकर मालगाड़ी को मौके पर ही खड़ा करवाया। बाद में इस गलती को लेकर पॉइंट्स मैन और पावर प्लांट कर्मचारियों में आपस में जोरदार बहस हो गई। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र ने जैसे तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया। इस बहस के चलते मालगाड़ी मौके पर करीब 2 घंटे खड़ी रही। इसके बाद पॉइंट सेट कर मालगाड़ी को मोतीपुरा स्टेशन पर पहुंचाया गया। सतर्कता से टला हादसा पॉइंट्स मैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अगर पॉइंट्स मैन को खुला पॉइंट देखने में थोड़ी और देर हो जाती तो मालगाड़ी निश्चित रूप से पटरी से उतर जाती। मामले का पता चलते ही मालगाड़ी खुले पॉइंट से चंद कदम की दूरी पर ही रुकी। उल्लेखनीय एक की फैक्ट्री के अंदर की रेल लाइन का रखरखाव प्लांट कर्मचारियों द्वारा ही किया जाता है। मालगाड़ी के रेलवे सीमा में आने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पॉइंट है। इसके चलते रेलवे द्वारा भी इस पॉइंट की निगरानी की जाती है।
Sangod, Kota | Aug 2, 2026