चूरू: एनएच-52 पर झंकार होटल के पास दो कारों की भिड़ंत, एक महिला की मौत और चार लोग घायल
Churu, Churu | Nov 11, 2026 चूरू के एनएच-52 पर झंकार होटल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खा गई। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।