बटियागढ़: पत्थरों का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बटियागढ़ क्षेत्र से वन विभाग ने पकड़ा, थाने में रखवाया
बटियागढ़ क्षेत्र में वनभूमि से अवैध रूप से पत्थरों का अवैध रूप से परिवहन करते दो ट्रेक्टर ट्राली पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है,वनपरिक्षेञ अधिकारी हटा ऋषि तिवारी के नेतृत्व में वन अमले ने कैथोरा और तिंदुआ वीट में दोनो ट्रेक्टर ट्राली पकड़े,दोनो वाहनों के चालको से परिवहन सम्बंधित दस्तावेज रॉयल्टी आदि की जांच में कोई दस्तावेज आदि न मिलने पर कार्यवाही की