बटियागढ़: अजब धाम फतेहपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम,जय जय सरकार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब
बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर में प्रसिद्ध अजब धाम में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम है, यंहा जय जय सरकार के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मन्दिर पँहुच रही है,छोटे सरकार जी के कुशल निर्देशन में आज रविवार सुबह 9:00 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ किया गया .कृपापात्र छोटे सरकार द्वारा जय जय की चरण पादुका का पूजन कर जयघोष किया