बटियागढ़: बकायन में 130वां मृदंगाचार्य पंडित नाना साहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह हुआ आयोजित
बटियागढ़ ब्लाक के बकायन में 130 वाँ मृदंगयाचार्य पंडित नाना साहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह 21 जुलाई से शुरू हो गया, दो दिवसीय कार्यक्रम की भव्य शुरुआत में कई हस्तियों ने शिरकत की,देर रात तक मंच पर कलाकारो ने शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हूए,कार्यक्रम में मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष कुसमरिया भी पँहुचे