बटियागढ़: बकायन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का राज्यमंत्री लखन पटेल की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
बटियागढ़ के बकायन गांव में आज 21 जुलाई की शाम से 130 वाँ मृदंगयाचार्य पंडित नाना साहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह के दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत की गई,राज्यमंत्री लखन पटेल ने,पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के साथ दीप प्रज्वलित कर संगीत समारोह का शुभारंभ किया,इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही