भैयाथान में ₹34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की सौगात
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ₹34.15 करोड़ से अधिक की लागत वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन किया।
करीब ₹30.41 करोड़ की लागत से डुमरिया NH-43 से केंवरा तक 18 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं उन्नयन होगा, जबकि ₹3.75 करोड़ की लागत से दर्रीपारा-दनौली से झम्मनपारा तक 3.20 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा रोजगार के अवसरों तक पहुंच बेहतर होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार मजबूत सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से गांवों तक विकास की रफ्तार और सुविधाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#RoadDevelopment #RuralConnectivity #Chhattisgarh