Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-883, दिनांक 08/07/2026, =================== टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के टीबी ग्रसित 60 मरीजों को जिला पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई फूड पैकेट्स:- टीबी ग्रसित मरीज को सुरक्षित रहने के लिए स्वयं पोषाहार लेने में असमर्थ होते हैं, वैसे मरिजों को निक्षय मित्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषाहार : जिलाधिकारी:- विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्णिया शहरी क्षेत्र के लाईन बाजार स्थित इंडियन रेड क्रॉस भवन में टीबी ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए फूड बास्केट्स का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा टीबी बीमारी से ग्रसित 60 से अधिक मरीजों को स्वस्थ्य होने के लिए फूड बास्केट्स का वितरण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित मरीजों को टीबी बीमारी से जल्द सुरक्षित होने के लिए आवश्यक दवाई के साथ साथ पौष्टिक आहार उपयोग करने की जानकारी दी गई। यदि टीबी ग्रसित मरीज सुरक्षित रहने के लिए स्वयं पोषाहार लेने में असमर्थ होते हैं, वैसे मरीजों को निक्षय मित्र के माध्यम से पोषाहार उपलब्ध कराया जा है। टीबी ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य होने के लिए पोषण सामग्री का वितरण करने के सम्बंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण भारत के अंतर्गत पूरे बिहार को टीबी मुक्त बनने के लिए विभाग द्वारा पूरा सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिले में टीबी स्क्रीनिंग में बढ़ावा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रसित टीबी मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग में बढ़ावा हो,टीबी एक्सीडेंट हिस्ट्री में बढ़ावा हो, नाईट टेस्टिंग में बढ़ावा हो, जितने भी टीबी संक्रमित व्यक्ति पाए जा रहे हैं उन्हें सुगमता पूर्वक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसमें सहयोग उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में टीबी के प्रिवेंटिव टेस्टिंग को भी बढ़ाया जा रहा है। जिले के सभी क्षेत्रों में टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों से भी समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है। ताकि टीबी ग्रसित मरीजों की समय पर पहचान करते हुए सभी को सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान टीबी ग्रसित ऐसे मरीज जो स्वयं पोषण आहार सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं ।उन्हें निक्षय मित्र के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य पोषण के लिए सोयाबीन,दाल, तेल एवं खाने की अन्य सामग्री को ग्रसित मरीजों को समय पर पोषाहार के रूप में उपलब्ध कराई जाती है। ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य होने के लिए 5-6 महीने तक के लिए निक्षय मित्र द्वारा ग्रसित मरीजों को पोषाहार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिले में सिविल सर्जन,यक्ष्मा पदाधिकारी के सार्थक प्रयास से टीबी ग्रसित मरीजों को आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि पूर्णिया जिला पूर्ण रुप से टीबी मुक्त हो सके और लोग स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठा सकें। रेड क्रॉस सोसायटी प्रांगण में 60 से अधिक टीबी ग्रसित मरीजों को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पोषण सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू होते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि बुधवार को जिले के रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 60 से अधिक टीबी ग्रसित मरीजों को पोषण सामग्री का वितरण किया गया है। जिला के विभिन्न प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीबी ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य होने के लिए पोषण सामग्री का वितरण किया गया है। पूर्णिया जिले में 200 से अधिक टीबी ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य होने के लिए निक्षय मित्र के माध्यम से पोषण सामग्री वितरण का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को रक्त की कभी भी जरूरत होने पर उसे रेड क्रॉस में आसानी से मिल जाएगा।जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि पहले जिले का रेड क्रॉस भवन बहुत जर्जर हालत में था। जिसको सभी सामाजिक लोगों और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें ब्लड के सेपेरेसन यूनिट को स्थापित किया गया है। अब 15-20 दिनों में पूर्णिया जिले के लोगों के लिए नई पहल दिखाई देने लगेगा। जिसमें किसी भी व्यक्ति को रक्त की कभी भी जरूरत होने पर उसे रेड क्रॉस में आसानी से मिल जाएगा। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान के लिए जिले में सर्वे और जांच आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान होने पर उन्हें दवा के साथ साथ आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के लिए निक्षय मित्र के माध्यम से पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण प्रयास से जिले के रेड क्रॉस भवन को फिर से तंदुरुस्त किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को रेड क्रॉस भवन में ब्लड जांच और वितरण संबंधित सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी और लोग इसका लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठा सकेंगे। मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया,जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मो तनवीर हैदर, डीपीएम स्वास्थ्य सोरेंद्र कुमार दास, डीपीएस राजेश कुमार शर्मा तथा संबंधित चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट समोसे लेने के लिए नीचे उतर गए, जिसकी वजह से ट्रेन कुछ देर तक रुकी रही. वायरल दावे के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है....
#viralvideoshort #indianrailways #virelreels

इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट समोसे लेने के लिए नीचे उतर गए, जिसकी वजह से ट्रेन कुछ देर तक रुकी रही. वायरल दावे के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है.... #viralvideoshort #indianrailways #virelreels

Purnia East, Purnia | Jul 8, 2026

त्रिलोक नाथ झा, वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

त्रिलोक नाथ झा, वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Purnia, Bihar | Jul 8, 2026

आज दिनांक 8 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार सर के द्वारा पूर्णिया जिला के करीब 100 टीवी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया, इस अवसर पर सिविल सर्जन पूर्णिया डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर ,जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार दास, डीपीसी निर्मल कुमार निराला, डॉ अनिल कुमार, यक्ष्मा केंद्र से राजेश कुमार शर्मा ,राज नाथ झा ,तपन कुमार मिश्रा,अमित कुमार,मोहम्मद मजहर आलम, संजय कुमार, प्रशांत कुमार एवं whp के संजय कुमार सिंह, साक्षी कुमारी एवं khpt के मासूम राजा उपस्थित रहे.

आज दिनांक 8 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार सर के द्वारा पूर्णिया जिला के करीब 100 टीवी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया, इस अवसर पर सिविल सर्जन पूर्णिया डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर ,जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार दास, डीपीसी निर्मल कुमार निराला, डॉ अनिल कुमार, यक्ष्मा केंद्र से राजेश कुमार शर्मा ,राज नाथ झा ,तपन कुमार मिश्रा,अमित कुमार,मोहम्मद मजहर आलम, संजय कुमार, प्रशांत कुमार एवं whp के संजय कुमार सिंह, साक्षी कुमारी एवं khpt के मासूम राजा उपस्थित रहे.

Purnia, Bihar | Jul 8, 2026