कानपुर: चकेरी में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से जैकेट धोने को लेकर हुआ था विवाद
चकरी में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो महिला के शब को फंदे पर लटकता हुआ पाया। चकेरी पुलिस से पति और परिवार वालों से पूछताछ की तो पता चला की जैकेट धोने को लेकर विवाद हुआ था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।