बक्सर: वाहन जांच अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार और 7 जिंदा कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 औद्योगिक थाना पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। औद्योगिक थाने की पुलिस अहिरौली बांध के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अहिरौली निवासी सुरेश यादव का पुत्र मुकेश यादव स्कॉर्पियो से जा रहा था।