रसूलाबाद: कठिऊरा गांव के समीप नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कठिऊरा गांव के बाहर खेतों में एक युवक का शव नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रजऊ निवासी शिवरतन पुत्र सिपाही लाल के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने खेतों में शव लटका देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।