मुंगेर: डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों का हाल जाना, पैथोलॉजी बंद मिलने पर जताई नाराज़गी
Munger, Munger | Apr 23, 2026 नगर निगम मुंगेर के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ने बुधवार देर रात्रि सदर अस्पताल पहुंचकर मॉडल अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी मरीजों एवं उनके परिजनों से ली और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।बताया जाता है कि गुलजार पोखर निवासी एक महिला को अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उसे इलाज के