पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जागरूकता अभियान जारी, पोस्टर लगाकर जागरूक किया जा रहा है
Purnea East, Purnia | Nov 2, 2026
पूर्णिया में नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान जारी है मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाया गया