श्री गंगानगर: 6 जेड में कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया धरना, कचरे से भरे ट्रैक्टर-ट्राली और ऑटो-टीपर को रोका
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 16, 2026
श्रीगंगानगर के चक 6 जेड स्थित कचरा प्वाइंट पर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे ग्रामीणों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ धरना देकर कचरा डालने का विरोध किया। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने कचरे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और टिपरों को खाली नहीं होने दिया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की