नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वर्गीय सौरभ राठौर की श्रद्धांजलि सभा में दी श्रद्धांजलि
शहर के गीता मैरिज पैलेस में शुक्रवार को आयोजित स्वर्गीय सौरभ राठौर की श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत सौरभ राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित की।