नटेरन: विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर दिया संदेश, नरवाई न जलाने की अपील
नटेरन व शमशाबाद मे किसानों को पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने स्वयं अपने खेत में ट्रैक्टर चलाकर 'मल्चर' मशीन का उपयोग किया और नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने का संदेश दिया। विधायक मीणा ने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व और मित्र कीट नष्ट हो