समाहरणालय पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-930,
दिनांक:-18 जुलाई 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) जिला पदाधिकारी द्वारा शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के अधिष्ठापन के दृष्टिगत सरकारी जमीनों का स्थल निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय
के0 नगर, पूर्णिया लाइन बाजार,रामबाग,गुलाबबाग, हासदा सहित विभिन्न सरकारी जमीनों के स्थलों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित सरकारी जमीनों की जांच कर निर्धारित समय पर जांच प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व), श्री रवि राकेश,उप नगर आयुक्त,
संबंधित अंचलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारिगण उपस्थित थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Purnia, Bihar | Jul 18, 2026