जतारा: हरपुरा:राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार मोहन सिंह घोष, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
भारतीय सेना के सूबेदार मोहन सिंह घोष का चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को उनके पैतृक गांव हरपुरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने सम्मानपूर्वक सलामी दी। देश सेवा को समर्पित रहे वीर जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अपने पीछे वह एक बेटा, एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।