गढ़ी: गढ़ी CHC में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, दानदाताओं का हुआ सम्मान
Garhi, Banswara | Jun 27, 2026 गढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह 10 बजे भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के विकास, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और गरीब मरीजों की सहायता में बहुमूल्य योगदान देने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त करना था। समारोह के मुख्य अतिथि गढ़ी निवासी समाज सेवी रज्जाक शेख रहे। जबकि अध्यक्षता राजू भाई कलाल ने की।