बिसौली: बिसौली नगर में बेटों ने बुजुर्ग को घर से निकाला, बुजुर्ग खाने-पीने के लिए मोहताज, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई
Bisauli, Budaun | Apr 14, 2026 बिसौली नगर निवासी एक बुजुर्ग ने अपने ही बेटों पर घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बाबू हुसैन पुत्र अल्लाबख्श, उम्र करीब 80 वर्ष, ने मंगलवार को 2 बजे करीब बताया कि उसके दो बेटे सलीम और पप्पू हैं।