सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव की अपहत महिला 05 दिन बाद स्वयं पहुंची थाना, पति ने 5 दिन पहले कराया था मुकदमा दर्ज
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कि एक महिला बुधबार को स्वयं थाना पहुंची है। गौरतलब है कि महिला के पति नें 25 दिसंबर को एक युवक पर अपनी पत्नी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर लें जाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया था। थाना जरीफनगर में धारा 366 में मुकदमा पर पंजीकृत हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया महिला के 164 के बयान दर्ज कराये जाएंगे। और विधिक कार्रवाई की जाएगी।