ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में गौ सम्मान रैली, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
ग्यारसपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार दोपहर 3 बजे हजारों गौ भक्तों ने विशाल रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली की शुरुआत खजियाबाग स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालु मुख्य मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। पूरे रास्ते “जय गौ माता” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।