गुना: कैंट थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से किया बरामद
Guna, Guna | Jul 23, 2025 गुना कैंट थाना क्षेत्र से लापता लड़के को पुलिस ने दस्तयाब किया है। 23 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 22 जुलाई 2025 को सुबह से लापता 15 वर्षीय नाबालिक लड़के के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। एसपी ने विशेष टीम का गठन किया। राजस्थान के कोटा से लड़के को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर विधिवत कार्यवाही के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।