असिस्टेंट प्रोफेसर से 1.37 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, केस दर्ज
एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं दुमका के श्रीअमरा निवासी डॉ. अजुला मुर्मू ने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर 1 करोड़ 37 लाख 38 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिकायत में कंपनी में निवेश के नाम पर रकम लेने और बाद में पैसा वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के अनुसार आरोपितों ने लोगों से रकम जमा कराई और बाद में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बंद हो गया।
मामले में विनोद कुमार सिंह, बिलियम जॉन, स्मिता सोरेन, रीता मुर्मू, रंजीत शर्मा उर्फ रोशन, मनीष कुमार सिंह और विवेक कुमार समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है।
पुलिस से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य के रूप में चैट, ई-मेल और कॉल रिकॉर्ड जब्त करने तथा बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की गई है।
#DumkaNews #FraudCase #SKMU #JharkhandNews #BreakingNews