आंवला: आंवला के रामनगर में किसान के आंगन से लाखों रुपये की चार भैंसें चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Aonla, Bareilly | Oct 20, 2026 आंवला तहसील के अंतर्गत आने वाले रामनगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक किसान के घर से लाखों रुपये की भैंसें चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने स्थानीय पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने के बाद मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे बताया कि थाना आंवला में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।