*9 घंटे में मेजा ट्रिपल मर्डर का खुलासा, डीसीपी विवेक चंद्र यादव के नेतृत्व में पांच आरोपी गिरफ्तार*
*प्रयागराज*
यमुनापार के मेजा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए गए ताबड़तोड़ अभियान के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद कई टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी गई और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
की विस्तृत जांच जारी है। #प्रयागराज #पुलिस
Bara, Allahabad | Jun 17, 2026