रायसेन: इलाज में लापरवाही से पत्रकार की मौत, सख्त कार्रवाई की मांग, सीएम के नाम ज्ञापन
Raisen, Raisen | Apr 12, 2026 रायसेन में सांची के वरिष्ठ पत्रकार दीपक सोनी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इलाज में लापरवाही और समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय के महामाया चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास शोकसभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी गई।