नर्मदा में डूबी होमगार्ड की पेट्रोलिंग बोट, 8 जवानों की बची जान
जबलपुर। गौरीघाट स्थित नर्मदा नदी में निगरानी के लिए तैनात होमगार्ड की पेट्रोलिंग मोटर बोट अचानक इंजन बंद होने के बाद देखते ही देखते जलमग्न हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि बरगी बांध के 13 गेट खोले जाने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव तेज था। बोट की क्षमता महज 4 लोगों की थी, जबकि उसमें 8 जवान सवार थे।
गनीमत रही कि सभी जवान लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिसके चलते वे तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।
बोट में क्षमता से दोगुने जवानों को बैठाने और कथित लापरवाही को लेकर होमगार्ड कमांडेंट ने जांच के निर्देश दिए हैं।
सवाल: क्षमता से दोगुने जवानों को बोट में क्यों बैठाया गया?
#Jabalpur #NarmadaRiver #HomeGuard #BreakingNews #MadhyaPradeshNews
Indore, Indore | Sep 5, 2026