सेन्हा: चमडू आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंप ज्ञापन पुनः चयन की मांग।
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बूटी पंचायत के चमडू गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सेविका चयन प्रक्रिया को निरस्त कर निष्पक्ष रूप से पुनः चयन कराने की मांग की।