इंटरनेट इस्तेमाल करते समय एक छोटी-सी गलती आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। 💸 इसलिए Safe Web Browsing के ये 3️⃣ गोल्डन रूल्स हमेशा याद रखें। 🔐
👉वेबसाइट खोलने से पहले उसका लिंक यानी URL ध्यान से देखें। हमेशा ध्यान दें कि URL में https:// लिखा हो और साथ में एक पैडलॉक (ताला) का आइकन बना हो। 'S' का मतलब है Secure! अगर सिर्फ http:// है, तो समझ जाइए कि साइट सुरक्षित नहीं है।
👉बिना सोचे-समझे किसी भी अज्ञात (unknown) लिंक या मैसेज में आए शॉर्ट लिंक्स पर क्लिक न करें। अगर कोई आपको अनचाहा ऐप या फाइल डाउनलोड करने को कहे, तो बिल्कुल न करें। इनमें खतरनाक मैलवेयर या वायरस हो सकते हैं।
👉कोई भी शॉपिंग या फॉर्म भरने से पहले स्पेलिंग ज़रूर चेक करें यह फर्जी (Phishing) वेबसाइट्स का जाल होता है।
अलर्ट रहें, सुरक्षित रहें!
#CyberSafety #CyberCrime #CyberFraud #CyberAwareness #StayAlert BeCyberSafe SafeBanking DigitalSafety WhatsAppScam OnlineFraud 1930 CyberCrimeHelpline HamirpurPolice UPPolice