पलामू जिले के कृषक मित्र अपनी मांगों को लेकर आगामी 23 अप्रैल बुधवार को मेदिनीनगर में कृषि विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। घेराव कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए लगातार बैठक की जा रही है और ज्यादा से ज्यादा कृषक मित्रों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। रविवार को कृषक मित्रों ने मेदिनीनगर में दोपहर 3 बजे बैठक की।