मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में बेरोजगारों ने डीसी से चतुर्थवर्गीय पदों पर नियुक्ति विज्ञापन जारी करने की मांग की
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पलामू की बैठक जिला कार्यालय में रविवार दोपहर 2 बजे हुई।अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति विज्ञापन प्रकाशित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। कहा गया कि जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति हेतू सुप्रीम कोर्ट ने 6 माह में विज्ञापन निकलने का आदेश दिया है