मेदिनीनगर (डालटनगंज): ईस्टर संडे मनाया गया, मेदिनीनगर में ईसाई विश्वासियों ने पूर्वजों के कब्र पर जलाई मोमबत्तियाँ
ईस्टर संडे रविवार को पुनरुत्थान पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह में आबादगंज कब्रिस्तान पर जाकर पूर्वजों की कब्र में मोमबत्ती व फूल माला चढ़ाकर याद किया। मेदिनीनगर के यूनियन चर्च में सुबह छह बजे से चर्च आराधना की गई। इसमें यीशु मसीह के जी उठने का संदेश लोगों को दिया गया। मिस्सा अनुष्ठान किया गया। पादरी प्रभु रंजन मसीह ने ईस्टर संडे पर धार्मिक संदेश दिया।