श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में दिनदहाड़े युवक के अपहरण का आरोप, 37 लाख की फिरौती मांगी, ऑडियो हुआ वायरल
श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को घूमचक्कर सर्किल से एक युवक को काली गाड़ी में जबरन उठाकर ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक के अपहरण के बाद परिजनों को वीडियो कॉल कर 37 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इसके बाद अपहृत युवक ने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए अपने भाई से रुपयों की व्यवस्था करने के लिए कहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की