कासगंज: बदनपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्रामीण के साथ की गाली-गलौज व मारपीट, केस दर्ज
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर के रहने वाले पप्पू पुत्र बाबूलाल ने सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। घर के बाहर गांव के ही रहने वाले विशाल, कुनाल, बबलू और छोटे गाली गलौज करने लगे। जब उसने घर के बाहर खड़े होकर गलियां ना देने की कहा। तो उसको दरवाजे से खींच कर सड़क पर डालकर डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया।