कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्त का नाम रन सिंह पुत्र हीरालाल है। अभियुक्त सदर कोतवाली क्षेत्र के खड़िया गांव का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त मारपीट के मामले में वारंटी चल रहा। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।