कासगंज: महावर गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत व दो लोग घायल
कोतवाली ढोलना क्षेत्र के महावर गांव पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारदी। जिससे इस हादसे में बाइक सवार युवक सुमित की मौत हो गई। और हादसे में अंकित और पुष्पेंद्र घायल हो गए। जिन्हे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का शिकार हुए तीनो लोग आपस में दोस्त थे। जो नगला भवानी गांव के रहने वाले थे।