कासगंज: नरदौली गांव के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य कराने और बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सपा विधायक को दिया ज्ञापन
कासगंज जनप के नरदोली गांव के रहने वाले तमाम ग्रामीणों ने सपा विधायक नादिरा सुल्तान से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य कराने,और गांव में विजली ना आने की समस्या को लेकर विधायक नादिरा सुल्तान को एक ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन लेने के बाद सपा विधायक ने ग्रामीणों को मांगे पुरी करने का उन्हे आश्वासन दिया है।