कासगंज: दहेज प्रताड़ना के मामले में वारंटी अभियुक्त को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सोरों कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्त का नाम दीपक उर्फ राजकुमार पुत्र सूबेदार है। अभियुक्त सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बसुपूरा का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वारंटी चल रहा था।