गुना नगर: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली समय सीमा बैठक, वन विभाग के SDO, म्याना तहसीलदार और PHE के जिला अधिकारी को दिया नोटिस
गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा बैठक ली। लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और विभिन्न विभागों के अधिकारियो की वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी किए। समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की समय सीमा में लक्ष्य निर्धारित कार्यों को पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए