गुना नगर: मराठा समाज ने मनाई वीर शिवाजी जयंती, नारायणी गार्डन से निकाला भव्य चल समारोह
गुना में मराठा समाज द्वारा वीर शिवाजी जयंती मनाई गई। मराठा समाज के जिला अध्यक्ष राकेश मराठा ने कहा, नारायणी गार्डन से वीर शिवाजी जयंती पर चल समारोह शुरू किया गया जो की विभिन्न मार्गो से होते हुए नारायणी गार्डन पहुंचा जहां पर वीर शिवाजी जयंती पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। वीर शिवाजी को जयंती पर मराठा समाज के साथ अन्य वर्गों के लोगों ने नमन किया।