गुना नगर: तात्या टोपे विश्वविद्यालय का अलग कैंपस बनाने की मांग को लेकर AIDSO ने सीएम के नाम पीजी कॉलेज के प्राचार्य को दिया ज्ञापन
गुना में तात्या टोपे विश्वविद्यालय का अलग कैंपस बनाने की मांग पर छात्र संगठन AIDSO ने मुख्यमंत्री के नाम पीजी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया है। पीजी कॉलेज को तात्या टोपे विश्वविद्यालय में संविलयन करने के राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं। AIDSO की मांग है पीजी कॉलेज को यथावत रखकर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के लिए अलग कैंपस बनाया जाए