गुना नगर: कुसमोदा में रेलवे पटरी पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के कुसमोदा में रेलवे पटरी पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना 19 फरवरी शाम के समय की बताई गई है। प्राथमिक जानकारी में ट्रेन से कटकर मौत हुई व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हुई व्यक्ति कौन था ट्रेन की चपेट में कैसे आया या आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है