गुना नगर: गोपालपुरा में सस्ते आईफोन के चक्कर में धोखाधड़ी का शिकार हुआ 1 युवक, पार्सल खोला तो निकला क्रीम पाउडर
गुना के गोपालपुरा में महेंद्र पुत्र बाबूलाल अहिरवार सस्ते आईफोन के चक्कर में धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ऑनलाइन सस्ता आईफोन देखकर ₹3500 में बुकिंग की थी। पार्सल आने पर खोला तो उसमें क्रीम पाउडर के डब्बे निकले। महेंद्र अहिरवार ने लोगों की मदद से डिलीवरी बॉय को पकड़कर कैंट थाना पुलिस के हवाले कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है।