गुना नगर: एमपी केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा पहुंचे गुना, सर्किट हाउस में BJP नेताओं व सेन समाज के लोगों संग की बैठक
गुना में मध्य प्रदेश केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा पहुंचे। सर्किट हाउस गुना में भाजपा नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। गुना जिले में सेन समाज के पदाधिकारी के साथ बैठ कर सामाजिक गतिविधियों सेन समाज के उत्थान एवं केश शिल्पी बोर्ड से मिलने वाले लाभ और योजनाओं की जानकारी दी।